कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर आठ पेटी अवैध अंग्रेजी और सौ पव्वे देशी शराब के साथ तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार सुबह फ्लाईओवर नटराज के पास एक लग्जरी कार चालक दिनेश (49), निवासी नुनामाजरा, तहसील, थाना बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा, हाल निवासी पानी टंकी के पास ढालवाला मुनिकीरेती को रोककर चेक किया गया। पुलिस टीम को कार में आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने वाहन सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौदहबीघा जाने वाले पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान मयंक जाटव(28), निवासी 458 बनखंडी ऋषिकेश को 48 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा। भैरव मंदिर तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने गुड़िया (30) और बजरंगी (21) निवासी गली नंबर एक, चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश को 26-26 देशी पव्वे के साथ पकड़ा।