फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों से निराश लौट लोग, नहीं लगा टीका

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोविड वैक्सीन न होने वापस लौटेते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शुक्रवार को महाअभियान की तैयारियों के चलते टीकाकरण केंद्र बंद रहे। टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे लोगों को निराश घर वापस लौटना पड़ा। कई लोगों ने केंद्र बंद होने की पूर्व सूचना न होने पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

ऋषिकेश में आज (शनिवार) पांच हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण महाअभियान की तैयारी में जुटे स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एसपीएस और जंबो टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए। केंद्रों में सुबह से टीकाकरण के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को बताया कि आज टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं यमकेश्वर क्षेत्र के स्वर्गाश्रम स्थित टीकाकरण केंद्र में सुबह से ही ताले लटके रहे। केंद्रों में टीका लगाने के लिए आने वाले लोग काफी देर इंतजार कर लौट गए। जबकि मुनिकीरेती क्षेत्र में 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के 834 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। ऋषिकेश के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पंत ने बताया कि शुक्रवार को सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहे। केंद्रों का सैनिटाइजेशन किया गया है। शनिवार को महाअभियान के तहत पांच हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें