ऋषिकेश। यमकेश्वर क्षेत्र के सीएचसी चैलूसैंण में अमेरिका इंडिया फांउडेशन की मदद से स्थापित 250 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। स्थानीय विधायक रितु खंडड़ी ने ऑक्सीजन भूषण प्लांट का लोकार्पण किया।
शुक्रवार को लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक रितु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है अस्पतालों की ऑक्सीजन सिलिंडर पर निभर्रता कम हो रहा है। उन्होंने सीएसची चैलूसैंण में भी अब ऑक्सीजन निर्माण हो पाएगा। जिसका लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। इस दौरान अस्पताल में नई एक्सरे मशीन और पैथोलॉजी लैब का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज सिसोदिया, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उपप्रमुख रविंद्र रावत, अर्जुन कंडारी, बिजेंद्र बिष्ट, जयकृत रावत, चंद्रमोहन, कुलदीप बिष्ट, जितेंद्र नेगी, कुलदीप भंडारी, भारत सिंह, विनोद सिंह, सुखपाल नेगी, आकांक्षा बलूनी, रेनू उनियाल, सुमा देवी, विनीता भंडारी, परमीत सिंह, रश्मि भंडारी, सम्मी देवी आदि थे।