फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीचूर रेंज में पांच पर्यटकों ने किए वन्यजीवों के दीदार

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में पर्यटकों के लिए खोले गए प्रवेश द्वार । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मोतीचूर रेंज का ट्रैक जंगल सफारी के लिए शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन एक गाड़ी से पांच पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया।
विज्ञापन

राजाजी टाईगर रिजर्व के डिप्टी डायेरक्टर महिपाल सिंह सिरोही ने गेट पर रिबन काटकर पर्यटकों को टिकट देकर जंगल सफारी की शुरूआत की। मोतीचूर ट्रैक 18 किलोमीटर लंबा है। रेंज हाथी, बाध, जंगली मुर्गे, बारहसिंगा, सांभर, हिरण और जंगली सुअर जैसे वन्यजीवों से समृद्ध है। पहले दिन एक गाड़ी से हरियाणा के पांच पर्यटकों ने ट्रैक जंगल सफारी की। पर्यटकों ने जंगल में हाथी, बारहसिंगा, हिरण का झुंड और जंगली मुर्गे देखे। हालांकि टाइगर न दिखने से पर्यटकों का थोड़ी निराशा जरूर हुई। रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया बताया कि आने वाले दिनों में मोतीचूर रेंज में ट्रैक पर जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पहले दिन एक हजार रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ। इस अवसर पर वार्डन एलपी टम्टा आदि थे।
चौरासी कुटी में मनाया गया अमृत महोत्सव
ऋषिकेश। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में बाघों के संरक्षण का संदेश देते हुए रैली चीला रेज से प्रारंभ होकर गोहरी रेंज के चौरासी कुटिया में पहुंची। जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक महिपाल सिंह सिरोही, वन्यजीव प्रतिपालक एलपी टम्टा, डॉ. दीप्ति अरोड़ा, रेंजर धीर सिंह, रेंजर चीला अनिल पैन्यूली और अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें