फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के बाहर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल संघ के क? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की ओर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति न होने के विरोध में शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार होने के कारण एआरटीओ कार्यालय में दो घंटे तक काम काज ठप रहा। लोगों केे काम करवाने के लिए गेट पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

संघ के जिला उपाध्यक्ष जनवीर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी 15 अगस्त तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे, जो पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से परिवहन आयुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला है। कार्य बहिष्कार करने वालों में विनय राणा, दीपक राणा, सुरेश कोटनाला, कमल गौड़, शेखर सैनी, विपिन कुमार, संध्या मिश्रा, बरखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें