मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देतीं मेयर अनीता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मेयर ने मुख्यमंत्री ट्रंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए वन भूमि हस्तांतरित करने की मांग की। मेयर मुख्यमंत्री से रैन बसेरे के निर्माण के लिए आईडीपीएल में 10 बीघा हेक्टेयर भूमि आवंटन के लिए आग्रह किया।
मेयर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई। ट्रेचिंग ग्राउंड को दूसरी जगह विस्थापित करने के लिए लालपानी बीट में भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति निगम को मिल गई थी। लेकिन अभी तक यह भूमि नगर निगम के अधीन नहीं हो पाई। जबकि भूमि हस्तांतरण के लिए नगर निगम द्वारा वन विभाग के खाते में एक करोड़ 18 लाख सात हजार 448 रुपये का चेक जमा कराया जा चुका है। मेयर अनीता ममगाईं ने मुख्यमंत्री से कूड़ाघर की शिफ्टिंग के लिए स्वीकृत दस हेक्टेयर भूमि की विधिवत स्वीकृत कराने के लिए भारत सरकार से पत्राचार करने का आग्रह किया। वहीं आईडीपीएल में रैना बसेरा बनाने के लिए 10 बीघा भूमि नगर निगम को आवंटित करने की मांग की। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।