फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शहर में निकलने के पहले रखें ध्यान, आज बंद रहेंगे कई रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शहर में निकलने से पहले यातायात प्लान का ध्यान रखें। शहर में कई रास्ते बंद रहेंगे। संभव हो तो चारपहिया के बदले दोपहिया वाहन का उपयोग करें।
विज्ञापन


दशहरा पर्व पर ऋषिकेश मुख्य बाजार में पर्यटक और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात प्लान तैयार किया गया है। दोपहर दो बजे बाद क्षेत्र में चारपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। घाट रोड, जयराम आश्रम, लाजपत मार्ग, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड और गोल मार्केट रोड से किसी भी प्रकार का दोपहिया और चारपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार को श्यामपुर से दोपहर दो बजे के बाद कोई भी बड़ा वाहन ऋषिकेश शहर की ओर नहीं आएगा। वाहनों को ऋषिकेश बाईपास से नटराज चौक की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


त्रिवेणी घाट पर यातायात का दबाव होने पर पुरानी चुंगी से वाहनों को डायवर्ट कर आंबेडकर चौक से गौरा देवी चौक से नटराज चौक की ओर भेजा जाएगा। चंद्रभागा तिराहे से वाहनों को डायवर्ट कर बस अड्डे की ओर से नटराज चौक से बाईपास की ओर भेजा जाएगा। घाट चौराहा से घाट रोड, जयराम आश्रम, लाजपत मार्ग, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड और गोल मार्केट रोड से दोपहिया और चारपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन




वाहनों की पार्किंग के लिए जयराम आश्रम मोड़ पर टैक्सी स्टैंड, विक्रम स्टैंड को खाली कराया जाएगा। अस्थाई पार्किंग उपलब्ध कराई जाएगी। पंजाब एंड सिंध क्षेत्र धर्मशाला में वाहनों की पार्किंग होगी। यातायात सामान्य होने पर सभी स्थान से यातायात को सामान्य कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय लोगों से दोपहिया वाहनों का ही प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें