फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आई लव महादेव पोस्ट डालने पर युवक की पिटाई

Thu, 02 Oct 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर आई लव महादेव पोस्ट डालने पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। इससे आक्रोशित हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में नारेबाजी की। पुलिस से आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार 30 सितंबर शाम की है। जानकारी के मुताबिक हिंदू रक्षा दल के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आई लव महादेव पोस्ट डाल दी। यह पोस्ट विशेष समुदाय के कुछ युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने युवक को सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने की बात की। पोस्ट नहीं हटाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया।

जब घटना घटित हुई उस समय युवक देहरादून रोड स्थित एक गैराज पर काम कर रहा था। दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे घेरकर उसके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल युवक की ओर से इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस कि ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बुधवार शाम को इस मामले से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें