फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 63 लाख से जगमगाएगी वार्डों की गलियां

विज्ञापन
वार्ड संख्या सात केवलानंद चौक पर हाईमास्ट लाईटों का शिलान्यास करतीं मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। वार्ड नंबर सात स्थित केवलानंद चौक पर मेयर अनिता ममगाईं ने 14वें और 15वें वित्त आयोग से पोषित दो करोड़ 63 लाख की स्ट्रीट लाइट योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि शहर को मूलभूत सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। उसी के आधार पर योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। तीर्थनगरी ऋषिकेश की अंतरराष्ट्रीय छवि के अनुरूप शहर को सजाने और संवारने का प्रयास जारी है। किसी भी शहर की सुंदरता के लिए जगमगाती लाइटिंग का होना बेहद आवश्यक है।
इस मौके पर निगम के जेई विनय बलोदी, पार्षद मनीष बनवाल, राजपाल ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, रंजन अंथवाल, अनीता शाह, उत्तम यादव, अभिजीत विश्वास, शुभम दास, दीपक गुप्ता, राकेश मंडल, सपनराय चौधरी, गुरुदेव कुकरेती, पवन सिंह, सौरव मिश्रा, धनीराम मंडल, आशु मंडल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, नरेश खैरवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें