फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखन नदी के कटाव से बिजली के छह पोल बहे, 11 क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जाखन नदी के रौद्र रूप के कारण दिनभर नदी तट पर कटाव होता रहा। नदी के कटाव होने से हाईटेंशन लाइन छह बिजली के पोल बह गए, जबकि 11 क्षतिग्रस्त हो गए। पोल बहने के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नदी का वेग इतना तेज था कि सात फीट गहरे तक तट क्षतिग्रस्त हो गया था। रानीपोखरी स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास तक पानी आ गया था। वहीं रानीपोखरी के नए बिजलीघर के लिए बनाई गई 33 केवी की लाइन के छह पोल बह गए। जौलीग्रांट के उपखंड अधिकारी गुरदीप ने बताया कि बिजलीघर में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 बजे से शाम चार बजे तक पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। वहीं रामनगर डांडा क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आधा घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कोटी कंडल में भू कटाव के कारण एक पोल गिर गया। बारिश के कारण ऊर्जा निगम के करीब 17 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही
सुबह 11 बजे रानीपोखरी स्थित जाखन नदी में बने मोटरपुल के एक हिस्से की क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्रशासन को मिली, सूचना के बाद एसडीएम डॉ.अपूर्वा सिंह और तहसीलदार डॉ.अमृता शर्मा, नायब तहसीलदार विजयपाल रावत और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम, थाना रानीपोखरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र, फायर ब्रिगेड रानीपोखरी की यूनिट मौके पर मौजूद रही।
लोनिवि ने पुल के दोनों ओर ईंट की दीवार लगवाई
- लोगों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन के आदेश पर लोनिवि ऋषिकेश की ओर से क्षतिग्रस्त हुए मोटरपुल के दोनों छोर पर ईंट की दीवार लगवाई गई है। वहां पर एक साइनबोर्ड लगा दिया गया है। इस ओर थाना रानीपोखरी के जवान दूसरी छोर थाना डोईवाला के जौलीग्रांट चौकी के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

तमाशबीनों को रोकना हुआ चुुनौती
सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर रानीपोखरी में मोटर पुल के दो हिस्से ढहने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही कुछ लोग अपनी कार ओर बाइक से रानीपोखरी जा पहुंचे। कुछ अपने मोबाइल में कटाव के दृश्य को सूट करते नजर आए तो, प्रशासन की नजरों से ओझल होकर, कुछ दूरी पर नदी के रौद्र रूप को लेकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। कई बार पुलिस को लोगों को मौके पीछे हटने को कहा गया। लेकिन लोग नहीं माने।
ढाबा खाली करवाने पर भड़क ढाबा स्वामी
एसडीएम डॉ.अपूर्वा सिंह ने रानीपोखरी मोटरपुल के पास बने ढाबे को खाली कराने के आदेश अधीनस्थों को दिए, जैसे ही प्रशासन की टीम ने ढाबा खाली कराने के लिए ढाबा स्वामी को कहा तो ढाबा स्वामी ने एसडीएम को ही जेसीबी से जाखन नदी का रुख बदलने को कहा, ढाबा स्वामी का कहना था पहले भी नदी का जलस्तर बढता था तो प्रशासन के आदेश पर नदी का रुख रानीपोखरी की ओर से जौलीग्रांट की ओर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें