फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरे दो बाइक सवार युवकों को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
तपोवन पेट्रोल पंप के समीप गहरी खाई में गिरे दो व्यक्तियों का रेस्क्यु कर सही सलामत बाहर निकालती ए - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में बृहस्पतिवार देर रात दो बाइक सवार युवक गहरी खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने अंधरे के बावजूद रेस्क्यू शुरू दोनों युवकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ टीम ने बताया कि बहस्पतिवार को तपोवन क्षेत्र में एक बाइक की खाई में गिरने की सूचना मिली थी। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक गंगा की ओर गिरी थी। ऐसे में दोनों लोगों के गंगा में बहने का खतरा था। जब टीम मौके पर पहुंची बारिश हो रही थी। वहीं चारों तरफ अंधेरा पसरा था। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। एसडीआरएफ टीम ने बताया कि रात करीब 11.30 पर घायलों प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के से दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया। मुनिकीरेती थान पुलिस ने बताया कि घायलों में सौरभ श्रीवास्तव (35) पुत्र डीके श्रीवास्तव और रामपाल सैनी (38) पुत्र हरभान सैनी शामिल है। दोनों युवक आइडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें