फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनेलाइजेशन का काम होता तो नहीं देता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रानीपोखरी के पास जाखन नदी पर बने मोटर पुल के दो हिस्सों के ढहने से विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। बरसात में जाखन नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी थी। लेकिन इसके बावजूद नदी में चैनेलाइजेशन और भू कटाव को रोकने के लिए वायरक्रेट बनाने का काम नहीं हुआ। यही कारण रहा की मोटर पुल अपनी 100 साल की उम्र भी पूरी नहीं कर पाया।
विज्ञापन

रानीपोखरी मोटर पुल बने अभी 57 साल ही बीते हैं अगर पुल के अनुरक्षण और जाखन नदी के चैनेलाइजेशन और भू कटाव को रोकने के लिये इंतजाम किए जाते तो शायद पुल नहीं ढहता। बारिश के दौरान जाखन नदी उफान पर आ जाती है और नदी का वेग सीधा पुल के पिलर को टक्कर मारता है। यह पिछले कई वर्षों से होता चला आ रहा है। यही कारण रहा कि शुक्रवार को नदी के तेज वेग में मोटर पुल के पिलर बह गए। अधिकारी दबी जुबान में पिलर के नीचे हुए भू कटाव को ही पुल के ढहने का मुख्य कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें