फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा एचआईएचटी : भट्ट

विज्ञापन
स्वामी मानवता पुरुस्कार विनोभा भावे आश्रम के रमेश भैया को प्रदान करते केन्द्रीय राज्य मंत्री अ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट जौलीग्रांट के संस्थापक डॉ.स्वामीराम का 26वां महासमाधि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट और विनोबा सेवा आश्रम के रमेश भईया थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. स्वामीराम ने प्रेम, सेवा और स्मरण की मूल भावना के साथ सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एचआईएचटी की स्थापना की थी। एसआरएचयू आज कई क्षेत्रों में आम लोगों का मददगार बना है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थान के इतिहास पर प्रकाश डाला। भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए डॉ. स्वामीराम के बताए मार्ग का अनुसरण करने पर जोर दिया। इस दौरान एचआईएचटी वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इससे पहले स्वामीराम सेंटर में संस्थापक डॉ. स्वामीराम को श्रद्धाजंलि दी गई। विनोबा सेवा आश्रम के रमेश भईया को स्वामीराम मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वामीराम साधक ग्राम के प्रमुख स्वामी ऋतवान भारती, विक्रम सिंह, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, रजिस्ट्रार डॉ. सुशीला शर्मा, डॉ. रेणु धस्माना, सीएमएस डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. ज्योति द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

यह कर्मचारी हुए सम्मानित-
- डॉ. वीना अस्थाना, डॉ. हेंमत नौटियाल, डॉ. कुनाल, प्रदीप कुमार, विश्वनाथ शर्मा, गजेन्द्र चौधरी, जिजू फिलिप, बलवंत सिंह रावत,
अनीता रावत, राजन देव, पंकज कुमार, सुशील नौटियाल, विमल सिंह रावत, राजपाल सिंह नेगी, मनोज कुमार, राजीव जोशी, डॉली धस्माना, विक्रम सिंह राणा, अनील सिंह राठौर, मुकेश सोनकर, पुरूषोत्तम शर्मा, देवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, चमन सिंह, विजय सिंह रौथाण, मंगल सिंह चौहान।

एचआईएचटी के संस्थापक डॉक्टर स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मु?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें