फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीतनगर सड़क निर्माण की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
प्रतीतनगर रायवाला में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जलसंस्थान के अधिकारी से बहस करते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। प्रतीतनगर सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और जलसंस्थान अधिकारियों के बीच बहस हो गई। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क को नए सिरे से बनाने पर ग्रामीण अड़े।
विज्ञापन

प्रतीतनगर पेयजल योजना में पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद ग्रामसभा प्रतीतनगर के वार्ड सात व नौ के लोगों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें जलसंस्थान के सहायक अभियंता कमलेश पंत, प्रोजेक्ट मैनेजर अखिल वर्मा भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क को नए सिरे से बनाने की मांग रखी। जिस पर विभागिय अधिकारियों ने बांड में पूरी सड़क निर्माण न होने की बात कही। कहा पाइपलाइन बिछाने के दौरान जितनी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है विभाग उतनी ही सड़क निर्माण करने में सक्षम हैं। जिसके बाद ग्रामीणों और अधिकारियों में बहस तेज हो गई। ग्रामप्रधान अनील कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान ने कहा जलसंस्थान ने पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क को क्षतिग्रस्त किया है। इसलिए क्षतिग्रस्त मार्ग को नए सिरे से बनाने की जिम्मेदारी भी संस्थान की बनती है। ग्रामीण नए सिरे से सड़क निर्माण की मांग को लेकर अड़िग रहे। मौके पर रविंद्र बिजल्वाण, राजेश जुगलान, शुभम तिवाड़ी, टीकाराम व्यास, मदन रावत, सब्बल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें