फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला जुलूस

विज्ञापन
डोईवाला में किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस निकालते किसान सभा और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। भारत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को भारतीय किसान सभा और ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से नगर में जूलूस निकालकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार तत्काल कृषि कानून वापस करें।
विज्ञापन

सोमवार को गन्ना समिति परिसर में किसान सभा और ट्रेड यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस गन्ना समिति परिसर में पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने नौ अगस्त आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो को नारा बुलंद किया था। आज किसान सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है। कहा कि राज्य सरकार ने तीन सालों में गन्ना मूल्य में कोई बढोत्तरी नहीं की। सचिव कमरुनदीन ने कहा कि महंगाई को देखते हुए सरकार को गन्ने का मूल्य 450 प्रति क्विंटल करना चाहिए। किसान नेता उम्मेद वोरा और हाजी अमीर हसन ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों के अलावा आम जनता को भी एकजुट होकर संघर्ष में सहयोग देना होगा। प्रदर्शन में किसान सभा के संयुक्त सचिव याकूब अली, जाहिद अंजुम, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह, मेहताब अली, मुहम्मद हनीफ, कमल अरोड़ा, असलम, हरबंश सिंह, हरजिंदर सिंह, सुभाष कुमार, इस्लामुदीन, साधूराम, सत्यप्रकाश, अब्दुर्रहमान, राजेन्द्र सिंह,जबसीर सिंह, सईइ हसन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें