फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी के त्रिवेणीघाट पहुंची गंगा मशाल यात्रा

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट पर मशाल यात्रा का स्वागत करतीं मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। गंगा टास्क फोर्स की मशाल यात्रा आज तीर्थनगरी के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। यहां पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। प्रादेशिक सेना की एक बटालियन मशाल को लेकर गंगा के 23 तटीय क्षेत्रों की यात्रा कर रही है। तीन नवंबर को दिल्ली में गंगा उत्सव कार्यक्रम समापन के उपरांत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गंगा मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। त्रिवेणी घाट पर आयोजित मशाल यात्रा कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मशाल यात्रा से गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता को बनाए रखने के लिए जागरूक किए जाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा की गंगा भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना मां और देवी के रूप में की जाती है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि कलयुग में मां गंगा ही साक्षात देवी का स्वरूप है। करोड़ों वर्षों से मां गंगा हम सबके लिए आस्था का प्रतीक रही है। उसे स्वच्छ ओर निर्मल बनाना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, लेफ्टिनेंट कर्नल केए प्रभु, मेजर एलएन जोशी, नमामि गंगा के उप निदेशक सुनील कुमार, विनोद शुक्ला, मुख्स नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान, सूबेदार सर्वेश तिवारी, सूबेदार शिवेन सिंह, गंगा सभा ऋषिकेश के राहुल शर्मा, राजीव थपलियाल, नायक क्रांति सिंह, वन प्रभागीय अधिकारी लाखन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत, पीआरओ नमामि गंगे पूरण कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें