सिंगल यूज प्लास्टिक ग्लास को वाहन से जब्त करतीं नगर पालिका की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। पॉलिथीन आदि पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को टीम ने भानियावाला क्षेत्र में एक वाहन को सिंगल यूज प्लास्टिक ग्लास को बेचते हुए जुर्माना वसूला।
सोमवार को टीम को सूचना मिली की भानियावाला क्षेत्र में एक वाहन से सिंगल यूज प्लास्टिक ग्लास बेचे जा रहे हैं। मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने वाहन को पकड़ लिया। मौके पर वाहन से दो पेटी प्लास्टिक ग्लास बरामद किए गए। वाहन स्वामि पर 2500 का जुर्माना लगाया गया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका को पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक ग्लास बेचने के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान परमीत कुमार, आशीष आदि थे।