गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। दीपावली पर ट्रचिंग ग्राउंड और बस अड्डे के पास कूड़े के ढेर में आ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा टल गया।
बृृहस्पतिवार रात को गोविंदनगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड और बस अड्डे के पास पटाखे की चिंगारी से कूड़े के ढ़ेर में आ लग गई। आग की लपटे और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग की टीम 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में टीम ने आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि ट्रचिंग ग्राउंड के आसपास की बस्ती और कालोनियों में शहर की बड़ी आबादी रहती है। अगर आग विकराल रूप धारण करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एफएसओ वीरबल सिंह ने बताया आग को समय पर बुझा दिया गया। आगजनी की घटनाओं में किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।