फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लच्छीवाला में मेले में दूसरे दिन में लोगों ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन लच्छेश्वर मंदिर कमेटी की ओर से दो दिवसीय मेले का समापन बुधवार को हो गया। मेले के दूसरे दिन भी लोगों ने खरीदारी की और झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

लच्छीवाला स्थित प्राचीन लच्छेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित किए गए मेले में लगातार दूसरे दिन भी अच्छी खासी तादाद में लोग पहुंचे थे।खासतौर पर झूलों का आकर्षण रहा। बच्चों और युवाओं ने दूसरे दिन भी खूब मनोरंजन किया। दो साल बाद आयोजित किए गए मेले में देर शाम तक लोग आते रहे थे। मंदिर कमेटी के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद आयोजित किए गए मेले में सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा गया था। मंदिर कमेटी ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया। वहीं, दूसरी ओर प्राचीन शिव मंदिर दुर्गा मलेनाथ मंदिर समिति नांगल ज्वालापुर दूधली की ओर से महाशिवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की खुशहाली की कामना की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर हरीश कोठारी, आचार्य पंडित प्रकाशचंद जोशी, बृजमोहन बोरा, सुधीर राणा, राकेश रावत,नंदी बिष्ट, गोविंद कान्याल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विवेक बोरा, राम सिंह खोलिया, पंकज बहुगुणा, प्रदीप भाटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें