फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कुड़ियाल गांव की सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। कुड़ियाल गांव को जाने वाली दोनों सड़कों का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भूईया मंदिर के समीप कुडियाल गांव जाने वाले मार्ग के पास सड़क बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। बताया गया कि गांव के लिए दो सड़कों का निर्माण कई दशकों बाद भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों की ज्वलंत समस्याओं की उपेक्षा कर रही है। बदहाल मार्ग से लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। सरकार के नुमाईदों को कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा कि कई बार आश्वासन देने के बाद भी सड़क नहीं बनी। जिससे अब ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का मन बना रहे है। ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, राजमती देवी, बीडीसी नीतू खत्री, शैला बहुगुणा,मंजू देवी,सुषमा, इंदु कठैत, प्रमिला देवी, महिला कृषाली, यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें