फोटो
------
डीआरआईपी के परियोजना निदेशक पहुंचे परमार्थ
स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर लिया उनका आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। जल शक्ति मंत्रालय डीआरआईपी के परियोजना निदेशक प्रमोद नारायण और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा पटना ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बुंदेलखंड में व्याप्त जल समस्या का ‘मेड पर पेड़’ पद्धति से समाधान पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद ने बताया कि मार्च 2022 को परमार्थ निकेतन में ‘जल अधिवेशन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे भारत से जल वैज्ञानिक और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। देश के जो राज्य जल संकट का सामना कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए विशेष तकनीक पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श जलग्राम जखनी के उमाशंकर पांडेय जल संरक्षण की परंपरागत पद्धति ‘खेत पर मेड, मेड पर पेड़’ से भूजल को 10 से 12 फीट ला चुके हैं। परमार्थ निकेेतन गंगा आरती में कैंप फायर समारोह के साथ स्वामी और साध्वी ने ‘नए साल की शुरुआत एक नए आप के साथ’ विषय पर संबोधित किया।