फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया कॉजवे का निरीक्षण

विज्ञापन
रानीपोखरी नदी के वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ड़ॉ आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेज - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने रानीपोखरी में जाखन नदी में पर बनाए गए वैकिल्पक मार्ग (कॉजवे) का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कॉजवे पर वाहनों के सुलभ और बाधा रहित आवागमन के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम को जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी रानीपोखरी जाखन नदी कॉजवे का निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी और एसएसपील ने मौके पर मौजूद ठेकेदार रणजोध सिंह से कॉजवे के संबंधित जानकारी ली। ठेकेदार ने दोनो अधिकारियों को बताया कि बीते रविवार से कॉजवे पूरी तरह से तैयार हो गया था। जिसके बाद हल्के वाहनों के साथ भारी वाहनों के लिए कॉजवे को पूरी तरह से खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुआयना किया है। बताया कि लोगों की आवाजाही में सहूलियत के लिए विभाग पूरी तरह से सभी व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी कर रहा है। कॉजवे वाले मार्ग के दोनों ओर बोर्ड लगाए गए है। जिनमें पुल क्षतिग्रस्त होने और डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग से होने के लिए बताया गया है। लोगों को सहूलियत देने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें