फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनिकीरेती खेल मैदान बना पार्किंग का अड्डा

Sat, 25 May 2019 10:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुनिकीरेती खेल मैदान को अवैध वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। खेल मैदान में पार्क किए जा रहे वाहनों से पार्किंग के नाम पर 250 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। नगर पालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत निर्माणाधीन खेल मैदान परिसर को कुंभ मेला पार्किंग ठेकेदार की ओर से अवैध पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। मुनिकीरेती में निर्माणाधीन खेल मैदान जिला खेल विभाग के अधीन बनाया जा रहा है। सीधे तौर पर यह सरकार की संपत्ति है।

विज्ञापन


इसमें न तो वाहनों को पार्क किया जा सकता है और ना ही पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूली की जा सकती है। कुंभ मेला पार्किंग के समीप होने से कुंभ मेला पार्किंग ठेकेदार सरकारी संपत्ति का जमकर लाभ उठा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान कुंभ मेला पार्किंग पर बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसी का फायदा उठाकर कुंभ मेला पार्किंग ठेकेदार खेल मैदान को अवैध पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर वाहन स्वामियों से शुल्क वसूली कर रहा है।

मुनिकीरेती में निर्माणाधीन खेल मैदान में कार्य प्रगति पर है ऐसे में खेल मैदान में वाहनों से शुल्क वसूली तो दूर की बात है इसमें वाहनों को पार्क तक नहीं किया जा सकता है। पहले भी दो बार संबंधित पार्किंग ठेकेदार को चेतावनी दी जा चुकी है। यदि फिर भी मैदान में वाहनों को पार्क किया जा रहा है, इसको देखा जाएगा और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें