सिपेट डोईवाला में संस्थान की व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान सिपेट मे बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संस्थान शत-प्रतिशत रोजगार देने वाला संस्थान है।
सिपेट संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा प्रायोजित गैर आवासीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सिपेट संस्थान को शुरू कराया था। आज युवाओं को शत-प्रतिशत रोजगार देकर अपने उद्देश्यों पर खरा उतर रहा है। कहा कि सिपेट पूरे राज्य के लिए प्रतिष्ठित संस्थान है। युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। सिपेट के उपनिदेशक अभिषेक राजवंश ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बताया कि यह एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है जो पूरी तरह से कौशल विकास, तकनीकि सहायता, शैक्षणिक और रिसर्च के लिए काम करता है। बताया कि सिपेट में राज्य की प्रथम सरकारी एनएबीएल प्रमाणित लैब है। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्स और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारियां दी। इस दौरान महान अभियंता और राजनायिक एम विश्वैश्यरा के जन्मदिन पर उनको याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म और प्रशिक्षण सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने सिपेट परिसर में पौधरोपण कर समूचे संस्थान का भ्रमण कर विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान सिपेट के बीके सिंह, आरके पांडेय, साईराज, पंकज फुलारा, पार्थसारथी, समीर पुरी, बलबीर शर्मा, राजेश यादव के अलावा भाजपा अध्यक्ष विनय कंडवाल, विक्रम सिंह नेगी, संपूर्ण रावत,प्रदीप नेगी, डबल सिंह भण्डारी, दिनेश सजवाण, पंकज शर्मा, मंदीप बजाज आदि थे।