पूर्णानंद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का परिचय लेते अतिथि।
- फोटो : RISHIKESH
सूर्या क्लब चौदहबीघा की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर 16 टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट के पहले मैच में चंद्रेश्वर क्लब ने चौदहबीघा टीम को परास्त किया। बुधवार को मुनिकीरेती स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का समाजसेवी योगेश राणा ने खिलाड़ियों के परिचय के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
प्रतियोगिता का पहला मैच चौदहबीघा क्रिकेट टीम और चंद्रेश्वर क्लब के बीच खेला गया। चंद्रेश्वर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए चंद्रेश्वर क्लब ने 12 ओवरों में 140 रनों को लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौदहबीघा क्रिकेट टीम मात्र 100 रन पर सिमट गई। इसमें चंद्रेश्वर क्लब के राजू को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र नेगी, आनंद, जग्गी पंवार, अमित, सूरवीर चौहान, मनीष, राहुल, विजय नौटियाल, नीरज खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।