फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कम होम टू योरसेल्फ’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
कम होम टू योरसेल्फ पुस्तक का विमोचन करते स्वामी चिदानंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल व फिल्मी हस्तिय? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री दीया मिर्जा, विवेक ओबेराय, कैलाश खेर ने मुंबई में ‘कम होम टू योरसेल्फ’ पुस्तक का विमोचन किया। डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष और पुस्तक की लेखिका साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि बुधवार को राजभवन मालाबार हिल्स मुंबई में पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि विगत माह इस पुस्तक की प्रथम प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की गयी थी।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कम होम टू योरसेल्फ एक मार्गदर्शक है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि व्यस्त रहते हुए जीवन में कैसे स्वस्थ रहें उसके लिए यह पुस्तक मार्गदर्शन करेगी। इस अवसर पर उद्योगपति अशोक हिंदुजा, ज्योति हिंदुजा, शोभित हिंदूजा, नर सिंह कुलरिया, धर्म कुलरिया, मोहन भाई, वसंत भाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें