फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के लिए लाभांशु शर्मा का चयन

विज्ञापन
05 लाभांशु पहलवान - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
तीर्थनगरी के चंद्रेश्वरनगर निवासी पहलवान लाभांशु शर्मा का गर्वमेंट ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अथॉरिटी इंडिया के तहत नेताजी सुभाषचंद्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में डिप्लोमा के लिए चयन हुआ है। ऑल इंडिया मैरिट सूची में उन्होंने 27 वीं रैंक प्राप्त किया है। प्रदेश के वे एक मात्र पहलवान हैं जिनका चयन इस संस्था में हुआ है।
विज्ञापन

वीरता पुरस्कार सम्मानित पहलवान लाभांशु शर्मा ने पहलवानी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक, राज्य स्तर पर 20 पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीते हैं। इसके अलावा प्रदेश के वे एकमात्र पहलवान हैं जिन्हें बीते जुलाई 2021 में तमिलनाडु में भारत केसरी का खिताब मिला था। पहलवान शर्मा ने बताया कि वे पटियाला में एक वर्ष तक कुश्ती का प्रशिक्षण लेंगे। जिसमें वे कुश्ती के क्षेत्र में विभिन्न मुद्राओं को गहनता से अभ्यास करेंगे। कहा संस्थान का यह 59वां बैच है। जिसमें वे कुश्ती का प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें