फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए सजने लगे बाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। करवाचौथ की तैयारियों को लेकर तीर्थनगरी के बाजार सज गए हैं। कपड़े, आभूषण, कास्मेटिक की दुकानों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। शहर की गलियां भीड़ के कारण पैक हो गई हैं।
विज्ञापन

सुहागिनों का पर्व करवाचौथ 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दो दिन बाद आने वाले व्रत की तैयारियों को लेकर सुहागिन महिलाएं बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रही है। रेलवे रोड, घाट रोड, देहरादून रोड, सुुुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, लाजपतराय मार्ग आदि मार्गों पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानों में भीड़ उमड़ी हुई है। सोने और चांदी के आभूषणों की दुकानों में भी महिलाएं अपनी पंसद के मंगलसूत्र, नथ, मांगटीका, चेन, अंगूठी, पायल आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
जैन ज्वैलर्स अक्षत जैन ने बताया कि इस बार करवाचौथ में कोरोना संक्रमण का असर कम देखने को मिल रहा है। सोने चांदी के आभूषणों के प्रति महिलाओं की अधिक दिलचस्पी दिख रही है। इस बार पौंछी, गुलाबंद, मांगटीका, टिहरी नथ, हीरे का आभूषण, मंगलसूत्र और अंगूठी की अधिक मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें