फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: हिंदी दिवस पर गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को आवाज रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

Wed, 15 Sep 2021 08:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित करते साहित्यकार।
विज्ञापन

हिंदी दिवस के मौके पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को आवाज रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


सत्येंद्र चौहान के गीत 'आपदा' का विमोचन भी किया
राजभाषा हिंदी दिवस पर ढालवाला के एक वेडिंग प्वाइंट में आवाज साहित्यिक संस्था मुनिकीरेती की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को आवाज रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। वहीं सत्येंद्र चौहान के गीत 'आपदा' का विमोचन भी किया गया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने लोक गीतों के माध्यम गढ़वाली संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अलग तीज त्योहार, आंदोलन, सुख, दुख, विपदा, पीड़ा आदि को अपने गीतों के माध्यम से पिरोया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह नेगी की बराबरी कोई कलाकार नहीं कर पाया

उनके हर गीत में जीवंतता है। उनके गाए हुए 40 साल पहले के गीत भी आज भी वैसे ही हैं। उनकी बराबरी कोई भी लोक कलाकार नहीं कर पाया है। वहीं नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने इन गीतों की रचना करने में काफी मेहनत की है।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सत्येंद्र चौहान द्वारा रचित गीत 'आपदा' का भी विमोचन किया। इस अवसर पर नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, आशाराम व्यास, संस्था अध्यक्ष अशोक क्रेजी, रामकृष्ण पोखरियाल, डॉ. सुनील थपलियाल, नरेंद्र रयाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, सुरेंद्र भंडारी, मनोज मलासी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें