फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी भाभी ने योगनगरी के बीच पर की जमकर मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी के किरदार मशहूर हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इन दिनों योगनगरी की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं। अभिनेत्री ने शिवपुरी क्षेत्र के एक गंगा बीच पर मस्ती और फोटो शूट करते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

योगनगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध ऋषिकेश फिल्मी और टीवी सितारों की ड्रीम डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के साथ नामचीन फिल्मी सितारे यहां प्रकृति के विहंगम दृश्यों का आनंद लेते हुए फुर्सत के पल बिताने के ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। खासकर यहां के प्रकृतिक गंगा बीच सभी को अनायास ही अपनी ओर खींच लाते हैं। आजकल लोकप्रिय टीवी सीरियल से हर घर में अपनी पैठ बनाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ऋषिकेश में हैं। शुभांगी ने सोमवार केे शिवपुरी क्षेत्र के बीच फोटो और विडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने ढलते सूरज के बीच परमार्थ निकेतन घाट की शिवमूर्ति की भी एक लाजवाब फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें