फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो गड्ढ़ों से भरी संकरी सड़क ऊपर से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से हाईवे पर फर्राटा भरते वाहन नेपाली फार्म पहुंचते ही रेंगने लगते हैं। नेपाली फार्म से श्यामपुर के बीच गड्ढों से भरी सड़क पहले से काफी संकरी है। वहीं दोनों ओर से अतिक्रमण से पटी सड़क पर पर्यटकों और आम लोगों को वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। इस दो किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में आधे से एक घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन

नेपाली फार्म से श्यामपुर सड़क मार्ग केवल नाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग है। सड़क पर गड्ढे हैं और दोनों ओर अतिक्रमण है। इसी सड़क से चारधाम यात्री और पर्यटक भी आवागमन करते हैं। इसके बावजूद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला सड़क की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं है। संकरी और अतिक्रमण से अटी सड़क से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। आधे से एक घंटा तो वाहनों का जाम में फंसना आम बात है। वीकेंड के दौरान पर्यटक कई घंटों तक जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों को भरने और पैचवर्क का कार्य शुरू किया जा रहा है। सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
- सीपी सिंह, अपर सहायक अभियंता, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें