10 कोयल घाटी तिराहे पर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंकते एबीवीपी के छात्र।
- फोटो : RISHIKESH
कोयलघाटी तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश इकाई के कार्यकर्ताओं तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक प्राची सेमवाल ने कहा कि जिस प्रकार से तमिलनाडु में ईसाई मिशनरियों के स्कूल में धर्मांतरण के लिए 17 वर्षीय किशोरी को प्रताड़ित किया गया और उस कारण से उसने आत्महत्या कर ली। तमिलनाडु की सरकार का ऐसा दोगलापन है कि एक तरफ जिस महिला को इस केस में अरेस्ट किया गया था, उसकी बेल पर कैबिनेट मंत्री ने स्वागत किया और वहीं दूसरी तरफ़ किशोरी के लिए न्याय के लिए लड़ रहे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक गिरफ्तारी की है। कहा तमिलनाडु सरकार न्याय विरोधी सरकार है। शुरू से ही किशोरी को न्याय न मिले उसके लिए प्रयास कर रही है।
प्रदर्शनकारियों में शुभम शर्मा, विनोद चौहान, शिवानी, अनिरुद्ध शर्मा, अनुजपाल, अजय, राजू, रोहित सोनी, विवेक शर्मा, आस्था वत्स, दीपक, सुनील वर्मा आदि शामिल थे।