फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात चोरों ने हरिपुर कलां के दो घरों में की सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी की। चोर एक घर से कुछ सामान चुराने में कामयाब रहे, लेकिन दूसरे घर में पड़ोसी के शोर मचाने के चलते चोरों की योजना नाकाम हो गई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि शशिभूषण तिवारी पुत्र स्व. विश्वनाथ तिवारी निवासी जागृति विहार हरिपुरकलां मोतीचूर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 13 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ पुत्र के पास देहरादून गए थे। 15 फरवरी रात 2.15 बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घर में चोरी होने की सूचना दी। पड़ोसी ने बताया कि उनके शोर मचाने पर चोर मौके से भाग गए थे। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शिकायतकर्ता के घर के मुख्य गेट और एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। हालांकि पड़ोसी की सतर्कता के चलते घर से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ था। जब पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तो शिकायतकर्ता के घर के पास एक घर में चोरी की बात सामने आई। पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। वहीं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें