एम्स के प्रभारी कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी को एम्स ऋषिकेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 14 अप्रैल को एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे।
एम्स ऋषिकेश के प्रभारी कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी 23 मार्च 2021 को रायबरेली स्थित संस्थान के पहले कार्यकारी निदेशक बने थे। प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने वर्ष 1977 में हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वहीं वर्ष 1981 में चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर से एमडी पैथोलॉजी की डिग्री प्राप्त की थी। प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने 1994 में लंदन से एमआरसी पैथोलॉजी का विशेषज्ञ कोर्स किया था। वर्ष 2003 से जनवरी 2020 तक उन्होंने पीजीआईएमईआर में साइटोलाजी और स्त्री रोग विभाग के प्रमुख तौर पर कार्य किया।वे मार्च 1994 से अप्रैल 1994 तक बहरीन में सलमानिया मेडिकल सेंटर और 1999 से 2001 तक सिंगापुर विश्वविद्यालय के सलाहकार रहे। उन्होंने वर्ष 2007 से 2019 तक पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डीन (अनुसंधान) और डीन (अकादमिक) के रूप में कार्य किया। वे भारत सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य और निगरानी समितियों में सदस्य रहे।