एम्स परिसर में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते एम्स निदेशक प्रो. रविकांत।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की दूसरी पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स को 35 लाख रुपये की लागत की हाईटेक सुविधाओं से युक्त दो एंबुलेंस भेंट की। एम्स के निदेशक और विधानसभा अध्यक्ष ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. सुषमा स्वराज के चित्र के मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एम्स परिसर में विधायक निधि से 7.30 लाख की लागत से टीन शेड भी बनकर तैयार हुआ है जिसका उद्घाटन भी विस अध्यक्ष ने किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज का उत्तराखंड से विशेष लगाव था, वह उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद भी रहीं। ऋषिकेश एम्स उनकी ही देन है। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने एम्स ऋषिकेश की नींव रखी थी। पहाड़ और बाहर से हजारों लोग एम्स अस्पताल की सेवाओं का फायदा उठा रहे हैं। इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रो.रविकांत, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. वी.के बस्तिया, प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. महेंद्र कुमार गहलोत, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, रविंद्र राणा, मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद लक्ष्मी रावत, अरुण बडोनी, राजवीर रावत, ममता नेगी, हेमलता चौहान, निर्मला उनियाल, कविता शाह आदि थे।