फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषणा से बच्चों को बचाने के लिए दी जानकारियां

विज्ञापन
भोगपुर में आयोजित पोषण मेला में महिलाओं को जानकारी देते विभागीय अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत भोगपुर के बिशनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को पोषण माह की जानकारियां दी गई। बताया गया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर सलिता अग्रवाल ने बताया कि एक सितंबर से 30 सितंबर तक पूरा माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। परियोजना के माध्यम से पूरे क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण से संबंधित गोद लेने का अभियान चलाया गया। बताया कि नवजात शिशु के शुरूआती दिनों में अधिक देखभाल की जरूरत होती है। उचित देखभाल का अभाव होने पर कुपोषण का खतरा बना रहता है। इसके अलावा साफ-सफाई और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। ऐसा कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष और रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि सजगता और जागरूकता की अधिक आवश्यकता है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिऐ। कार्यक्रम में प्रधान रुचि नेगी, संजीव नेगी, सरिता, धर्मपाल सिंह, अनीता सेमवाल, नरदेव सिंह पुंडीर, विशाल तोमर, सुचिता रावत, रौनक भट्ट, कनुप्रिया, नीलम, फरीदा, मंजू, निर्मला, सुशीला, विजय लक्ष्मी, कविता, सुमित्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें