रानीपोखरी में पेड़ को उखाड़कर दूसरे स्थान पर रोपते वनकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वन विकास निगम की ओर से रानीपोखरी में जौलीग्रांट की ओर से 30 पेड़ काटे गए। वहीं वन विभाग ने 49 छोड़े पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह में रोपा। अब पेड़ कटने के बाद लोनिवि ऋषिकेश को जौलीग्रांट की ओर वैकल्पिक मार्ग बनाना आसान हो गया है।
शनिवार सुबह से ही वन विकास निगम की टीम ने रानीपोखरी पहुंचकर पेड़ काटने शुरू कर दिए थे। उसके बाद वन विभाग टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सड़क के मध्य में आ रहे साल, सौगान और शीशम के छोटे पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह में रोपा।
थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल ने बताया कि कह कि वैकल्पिक मार्ग मेें जो पेड़ आ रहे 30 पेड़ों को काटा गया है। 49 छोटे पेड़ों को उखाड़कर दूसरे स्थान पर रोपा गया। वहीं लोनिवि की ओर से जौलीग्रांट की ओर रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया। 550 मीटर वैकल्पिक मार्ग (कॉजवे) में से करीब 380 मीटर बनकर तैयार हो गया है। मार्ग निर्माण के दौरान दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। वहीं दिनभर घमंडपुर-टिहरी विस्थापित मार्ग पर वाहनों का संचालन होता रहा।
कल जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे से चलेंगी सिटी बसें
रानीपोखरी और डांडी की जनता को राहत देने के लिए सिटी बस संचालकों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे से देहरादून तक सिटी बस संचालित करने का निर्णय लिया है। रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि इस बारे में सिटी बस संचालकों से वार्ता हो गई है। सोमवार से बसें जौलीग्रांट तिराहे से देहरादून के लिए संचालित होंगी।
रानीपोखरी में वन विकास निगम की ओर से काटे गए पेड़।- फोटो : RISHIKESH