चारधाम यात्रा पर जाने के लिए 2833 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। आईएसबीटी स्थित काउंटर पर सुबह छह बजे से ही पंजीकरण शुरू हो गया था। रात आठ बजे तक पंजीकरण होता रहा। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को 2833 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से पहले टोकन बांटा जा रहा है। टोकन के बाद ही तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
रोडवेज की 20 बसों से 691 तीर्थयात्री रवाना
रोडवेज की 20 बसों से 691 तीर्थयात्री रवाना हुए। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि बदरीनाथ छह बसों से 207 यात्री, केदारनाथ 14 बसों से 484 तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की मांग पर बसें उपलब्ध कराई जाती हैं। धामों में 11 बजे तक बसें भेजी जा रही हैं। अगले दिन के लिए बसें सुबह पांच बजे से भेजी जाती हैं।