फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 यात्री अलग-अलग धामों के लिए रवाना

विज्ञापन
आईएसबीटी से चारधाम के लिए रवाना होता यात्रियों का दल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों से भरी पहली बस और टेंपो ट्रेवल रवाना हुए। करीब 145 यात्री अलग-अलग धामों के लिए रवाना हुए। इन यात्रियों में से अधिकांश यात्री दक्षिण भारतीय हैं। वहीं यात्रियों से भरी पहली बस चारधाम के लिए रवाना होने पर ट्रांसपोर्टरों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे बंगलुरु के 19 यात्री चारधाम यात्रा बस अड्डे से चारधाम के लिए रवाना हुए। यह यात्री पहले यमनोत्री, फिर गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जाएंगे। वहीं टीजीएमओयू के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कंपनी की ओर से तीन टेंपो ट्रेवल, तीन कार में करीब 48 यात्री चारधाम को रवाना हुए। वहीं हरिद्वार से बदरीनाथ जाने वाली विश्नाथ सेवा की बस में करीब 20 यात्री, ऋषिकेश से बदरीनाथ जाने वाली बस में करीब 21 यात्री बदरीनाथ गए। वहीं ऋषिकेश से सोनप्रयाग(केदारनाथ) जाने वाली बस में करीब 19 यात्री रवाना हुए। ऋषिकेश बदरीनाथ जाने वाली रोडवेज बस में करीब 18 यात्री बदरीनाथ को रवाना हुए। रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि 18 यात्री बदरीनाथ रोडवेज की बस से गए। उन्होंने बताया कि यदि बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें