फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से उत्तराखंड पहुंचने पर राहुल गांधी की सफाई

Tue, 25 Jun 2013 03:07 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आपदा के वक्त देश में मौजूद न रहने के कारण आलोचना का सामना करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सफाई देने का फैसला किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'अगर मैं आपदा के तुरंत बाद यहां पहुंचता, तो मेरी वजह से पीड़ितों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता, इसलिए मैं नहीं आया।'

राहुल गांधी को गुप्तकाशी में लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। कर्णप्रयाग तहसील के गोचर में उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

पढ़ें:- देवप्रयाग में बादल फटने से दो लोगों की मौत

उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। राहुल ने पीड़ितों से कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से आपका दुख बांटना चाहता था और जैसे ही हालात ने इजाजत दी, मैं यहां चला आया।' उनके साथ कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पढ़ें:- महामारी से बचने के लिए शवों का होगा सामूहिक दाह संस्कार

राहुल ने नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स, सेना और कांग्रेस की ओर से की जा रही बचाव की कोशिशों का जायजा लिया।

पढ़ें:- उत्तराखंड आपदा में बचाए गए लोगों की सूची

हरियाणा की युवा कांग्रेस का एक दल भी उस कैम्प में मौजूद थे, जहां राहुल रुके थे। उम्मीद की जा रही कि वह केदारनाथ भी जा सकते हैं।

पढ़ें:- उत्तराखंड में इन हेल्पलाइन नंबरों से अपनों को तलाशें

देर से उत्तराखंड पहुंचने को लेकर उन्हें राजनीतिक विरोधियों की आलोचना झेलनी पड़ रही थी और उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि राहत कार्यों में खलल न पड़े, इसलिए वह पहले नहीं आए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें