पिथौरागढ़ महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान चलाते भू- विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग ने पृथ्वी दिवस से सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें प्रत्येक दिन वैज्ञानिकों ने व्याख्यान दिए। उन्होंने प्रतिभागियों को कई सॉफ्टवेयर में काम करने के लिए भी प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक भी किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में ईएसआर गांधीनगर के वैज्ञानिक डॉ. गिरीश कोठारी ने एन ओवर टू टेक्टोनिक इवोल्युशन और जियोमोफिक डेवलपमेंट, अलोंग मेजर फॉल्ट, कच्छ बेसिन आदि की जानकारी दी। एमसीपीओ गोवा के वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह नेगी ने अनअर्थिंग और मिस्टीरियस एनोमलीनस ऑन अर्थ की जानकारी दी। रिमोट सेंसिंग के मुख्य भूवैज्ञानिक डॉ. आशीष मिश्रा, भूवैज्ञानिक तुषार जोशी, जीएसआई के डी वीनसेंट डॉ. के राजाप्यारी और बीएचयू वाराणसी की डॉ. तनुजा ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। इस मौके पर एचओडी भूविज्ञान डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. आशुतोष पांडे, प्रताप पांडे, नंदन कार्की, डॉ. चंद्रकला, डॉ. देवजनी अधिकारी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. सुनीता कोलिया, डॉ. दीपक पंत आदि रहे।