पिथौरागढ़ के जीआईसी और पियाना वार्ड में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। इसके बावजूद इन बदहाल मार्गों का कोई सुधलेवा नहीं है। धोबीघाट से महादेव और जीआईसी को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग के बीचोबीच नाली बनाई गई है।
पिथौरागढ़ नगर के जीआईसी और पियाना वार्ड में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। हजारों लोगों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन बदहाल मार्गों का कोई सुधलेवा नहीं है। धोबीघाट से महादेव और जीआईसी को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग के बीचोबीच नाली बनाई गई है। नाली को पटालों से पाटकर उसके ऊपर टाइल्स बिछाए गए हैं। यह मार्ग धंसने लगा है।
विज्ञापन
इस मार्ग से सरस्वती विहार कॉलोनी, हुड़ेती, गणकोट, टकाड़ी, जीआईसी, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, महादेव धारा के लिए दिनभर लोगों और छात्र-छात्राओं की आवाजाही लगी रहती है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पियाना वार्ड में कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। नलों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं।
धारी जोशी-डुंगरा-जिबलपाटा सड़क बनाने की मांग
धारी जोशी- डुंगरा-जिबलपाटा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुष्कर सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1990 से पांच किमी सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दीपक तिवारी, चंद्र मोहन पांडे, प्रेम सिंह बिष्ट,खष्टी बल्लभ तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।