धारचूला व्यास घाटी के नाभी गांव में बैठक करते साम ग्राम पंचायतों के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठ
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे गंगोलीहाट विकासखंड के 10 गांवों के ग्रामीणों में गुस्सा है। जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल का कहना है कि पाताल भुवनेश्वर गुफा के आसपास के गांव सेला, सिमायल, पहर, चमाचोंड,सेरा, दालुपा, नानीशीतला, छडोली, जाजर, गनौरा से पलायन लगातार जारी है।
4000 से अधिक आबादी वाले इन ग्रामीण क्षेत्र के लोग 40 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। सेला के स्वतंत्रता सेनानी चंचल सिंह रावल, सीमायल के दीवान सिंह दसोनी का परिवार सड़क का सपना देख रहा है।
ग्राम प्रधान नीमा वर्मा, राधा रावल, कमला दसोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावल, दिवाकर रावल का कहना है जब तक सड़क नहीं बनती संघर्ष जारी रहेगा। मांग नहीं मानी गई तो चुनाव में वोट देने के बारे में भी सोचना पड़ेगा।
कोट
सड़क वन भूमि की स्वीकृति नहीं मिलने से रुकी है। दो एलाइनमेंट बनाकर वन विभाग को भेजे जा चुके हैं। वन विभाग ने तीसरा एलाइनमेंट मांगा है जिसे जल्दी ही भेज दिया जाएगा। - सतनाम सिंह, एई, लोनिवि, बेड़ीनाग।