फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 500 यात्री करेंगे मानसखंड कॉरिडोर के दर्शन

Mon, 08 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड 500 यात्रियों को मानसखंड कॉरिडोर के दर्शन कराएगा। इसके लिए पुणे (महाराष्ट्र) से टनकपुर के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। ये यात्री 25 अप्रैल को टनकपुर से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसके तहत सरकार मानखंड कॉरिडोर विकसित कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को मानसखंड कॉरिडोर के दर्शन कराकर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाकर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। पुणे (महाराष्ट्र) से 250-250 पर्यटकों के दो दल जल्द पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यात्री चंपावत पहुंचकर पूर्णागिरि मंदिर, चाय बगान चंपावत, बालेश्वर मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर और वाराही मंदिर की यात्रा करेंगे।
इसके बाद यात्रियों का दल 25 अप्रैल को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। यहां हाट कालिका गंगोलीहाट और पाताल भुवनेश्वर के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्री रात्रि विश्राम चौकोड़ी में करेंगे। फिर यात्री अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे। अल्मोड़ा में जागेश्वर मंदिर, चितई सहित कई अन्य मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रियों का दल भीमताल और हल्द्वानी जाएगा। मानखंड कॉरिडोर में यात्रा कराने का मुख्य उद्देश्य कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना है।
विज्ञापन

कोट
पुणे के 500 यात्री दो अलग-अलग दलों में मानसखंड कॉरिडोर के दर्शन करेंगे। 25 और 26 अप्रैल को पहला दल पिथौरागढ़ पहुंचेगा। इसके बाद ये दल अल्मोड़ा जिले में प्रवेश करेगा। - रीना जोशी, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें