फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सड़क पर उतरा जनसैलाब, बाहरी व्यापारियों को 15 दिन में धारचूला छोड़ने की चेतावनी; जानें पूरा मामला

Thu, 29 Feb 2024 10:11 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

पिथौरागढ़ के धारचूला में पिछले दिनों एक नाई की ओर से दो नाबालिगों को बहलाकर बरेली ले जाने की घटना के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर बाहरी व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर भेजने की पुरजोर मांग की। 
विज्ञापन
धारचूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिछले दिनों एक नाई की ओर से दो नाबालिगों को बहलाकर बरेली ले जाने की घटना के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर बाहरी व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर भेजने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन के चलते धारचूला बाजार दिनभर बंद रहा जिसका असर नेपाल के बाजार पर भी देखा गया और बाजार में सुनसानी रही।

व्यापार संघ के महासचिव महेश सिंह गर्ब्याल और कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू के नेतृत्व में स्थानीय लोग बृहस्पतिवार को गांधी चौक में एकत्र हुए। बाद में उन्होंने गांधी चौक, विवेकानंद चौक, घटधार, मल्ली बाजार और अटल चौक से गुजरते हुए प्रदर्शन किया। गांधी चौक में हुई सभा में महासचिव गर्ब्याल ने कहा कि बाहर से आए लोग क्षेत्र में अराजकता फैला रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur: मामूली विवाद में उजड़ा परिवार, पति और पत्नी के आपसी झगड़े ने ले ली बेटी की जान; जानें पूरा मामला

कहा कि व्यापार संघ ने बुधवार को 510 स्थानीय व्यापारियों को सदस्यता दी है। बाहर के 197 व्यापारियों को चिह्नित कर लिया गया है जिनको वापस भेजने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। बाद में लोगों ने एसडीएम मंजीत सिंह से मुलाकात कर व्यापार संघ की ओर से चिह्नित किए गए बाहर के व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई। एसडीएम ने लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा की वैधानिक ढंग से स्थानीय लोगों की चिंता का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

आंदोलन जाति, धर्म या व्यक्ति के खिलाफ नहीं : ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति, धर्म या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। क्षेत्र में सांस्कृतिक, व्यापारिक तौर पर तेजी से बदलाव हो रहा है जो सीमांत के स्थानीय लोगों में भविष्य को लेकर चिंता पैदा कर रहा है। भाजपा नेता महेंद्र सिंह बुदियाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थानीय लोगों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। बाहर से आए व्यापारियों ने पगड़ी प्रथा को भी बढ़ावा दिया है। इससे स्थानीय गरीब व्यक्ति के लिए दुकान तक लेना मुश्किल हो गया है। वीरेंद्र सिंह, अर्चना गुंज्याल और शकुंतला आगरी ने भी बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।

आक्रोश को देखते हुए अलर्ट रहा प्रशासन
एसडीएम मंजीत सिंह के नेतृत्व में जिले भर से पहुंची पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने अनाउंस कर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान चार पुलिस निरीक्षक और एसएसबी के 100 से अधिक जवान तैनात रहे। 

बंद रहा बाजार
बाहरी लोगों को क्षेत्र से बाहर भेजने को लेकर चलाए गए आंदोलन के चलते धारचूला का पूरा बाजार बंद रहा। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए भी सामग्री नहीं मिल पाई। 

बोले लोग-
धारचूला में बाहरी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- गोविंद जोशी व्यापारी धारचूला।

 

बाहरी लोगों की संख्या बढ़ने से सीमांत का माहौल खराब हो रहा है जो अच्छे संकेत नहीं हैं। बाहर से आए व्यापारियों ने पगड़ी प्रथा को भी बढ़ावा दिया है। इससे स्थानीय गरीब व्यक्ति के लिए दुकान तक लेना मुश्किल हो गया है। - किशन सिंह गर्ब्याल, व्यापारी, धारचूला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक धामी का पुतला
भाजपा पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के पास स्थानीय विधायक हरीश धामी का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने विधायक पर बाहरी लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता भाजपा नेता चंद्र मोहन जोशी के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क के पास एकत्र हुए और विधायक धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। जोशी ने कहा कि विधायक की ओर से सदन में कहा गया है कि उनके बलुवाकोट पुलिस को फोन करने के बाद बीजेपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट है कि विधायक बाहर से आकर क्षेत्र में व्यापार कर रहे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने कहा कि व्यापार संघ की ओर से वर्ष 2000 के बाद बाहर से क्षेत्र में आए व्यापारियों को हटाने को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। बलुवाकोट में बाहर के एक व्यापारी से मकान मालिक का नाम पूछने पर उसने बेवजह का विवाद पैदा किया जिसके बाद कहासुनी हुई।

बुदियाल ने कहा कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश के तहत पुलिस पर दबाव बनाकर उन पर और भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह पर केस दर्ज कराया गया। वहां मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह, रूप सिंह, जयेंद्र फिरमाल, धीरेंद्र फिरमाल, नंदन धामी, उदय सिंह, अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें