फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महावीर चक्र विजेता शहीद दीवान सिंह दानू को दी श्रद्धांजलि

Mon, 03 Nov 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी बिर्थी में शहीद दीवान सिंह दानू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी के पुदरम गांव निवासी देश के पहले महावीर चक्र विजेता शहीद दीवान सिंह दानू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।
विज्ञापन

सोमवार को बिर्थी इंटर कॉलेज में शहीद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने यहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद दीवान सिंह ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तीन नवंबर 1947 को बडगाम हवाई अड्डे में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ हुए युद्ध में वह बलिदान हो गए। वहां महेंद्र सिंह बृथवाल, बिशन सिंह दुबड़िया, इंद्र सिंह दुबड़िया, गोकर्ण सिंह बृथवाल, किशन बृथवाल, ग्राम प्रधान भूर्तिंग कुंदन सिंह राठौर, प्रधान गिनी प्रमोद मेहरा, प्रधान गिरगांव चंद्र सिंह दुबड़िया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें