फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बगड़तोली में दो दिनी जात महापर्व चार से

Mon, 03 Nov 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मां भगवती दुर्गा मंदिर बगड़तोली में जात महापर्व का आयोजन चार और पांच नवंबर को होगा। विकासखंड मूनाकोट में स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर में दुर्गा, लाटा, सल्पाल और मां मसानी की पूजा की जाती है। जात में क्षेत्र के बगड़तोली, गैना, भंडाखोली, किल्ल, गडार, बडालू, बिस्खोली, गौरीहाट व मूनाकोट गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गांवों से पलायन कर अन्य जगह बस गए लोग भी इस महापर्व में अपने गांव आकर इष्ट देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महापर्व में तीन नवंबर को जागरण किया जाएगा और चार नवंबर को गैना गांव से जात पर्व का शुभारंभ होगा। साथ ही चार व पांच नवंबर को दिन और रात में विशेष पूजा, हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा भगवती मंदिर कमेटी बगड़तोली के अनुसार यह जात पर्व मूल रूप से नेपाल के बनलेख दुर्गा माता मंदिर से जुड़ा हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें