फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से गिरगांव और भंडारीगांव में सात मकानों को खतरा

विज्ञापन
मुनस्यारी के गिरगांव में जमीन धंसने से मकान की दीवारों में पड़ी दरारें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश हुई। इससे मुनस्यारी विकासखंड के गिरगांव और भंडारीगांव में सात मकानों को खतरा हो गया है। जमीन धंसने से कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। मौसम के मिजाज से लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गिरगांव क्षेत्र में रातभर मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान गिरगांव और भंडारीगांव में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जमीन धंसने से कैलाश सिंह धर्मशक्तू, चंचल सिंह, बहादुर सिंह, नंदी देवी, लछम सिंह, धरम सिंह, गोविंद सिंह के मकानों को अधिक खतरा बना है। इन सभी परिवारों के भवनों में दरारें आ गई हैं। दोनों गांवों के लगभग 40 से अधिक परिवारों को भी खतरा हो गया है। गिरगांव निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य भगत बाछमी ने बताया कि गांव में लगभग डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के नीचे स्थित जाकुला नदी से लेकर आबादी तक जमीन धीरे-धीरे बैठ रही है। इसके चलते गांव के सभी परिवार डरे हैं। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से सभी परिवारों के सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। राजस्व की टीम शनिवार को गांव में पहुंचकर मौका मुआयना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें