फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से चीन सीमा तक गूंजा भारत माता का जयकारा

Sat, 27 Jan 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में डीएम रीना जोशी ने, पुलिस लाइन में एसपी लोकेश्वर सिंह और विकास भवन में सीडीओ नंदन कुमार ने ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने जिला कार्यालय से विभागीय झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन परेड में शामिल हुई। पुलिस लाइन में बैंड की धुन पर सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में भव्य परेड हुई। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह ने परेड की सलामी ली। यहां 80वीं बटालियन एनसीसी के 24 कैडेट भी परेड में शामिल हुए। वहां दायित्वधारी गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सीडीओ नंदन कुमार, एडीएम डाॅ. शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा आदि थे।
पिथौरागढ़ के डॉ. आंबेडकर पार्क में पूर्व कोषाधिकारी धनीराम चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महेश मुरारी, हरिनंदन वाल्मीकि, शेखर कोहली, गोविंद बौद्ध आदि थे। केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया में मुख्य अतिथि प्रो. जीत सिंह ज्याला ने ध्वज फहराया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

उधर डीडीहाट के रामलीला मैदान में एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने झंडारोहण किया। एसएसबी में सेनानी मधुकर अभिताभ, आईटीबीपी में सेनानी परमेंद्र सिंह ने झंडारोहण किया। इसके अलावा अस्कोट, बंगापानी, झूलाघाट, मुवानी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाई गंगोली आदि जगहों पर भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए।
परेड में एसएसबी की टीम प्रथम
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 कार्मिक, नौ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। परेड में एसएसबी पहले, आईटीबीपी दूसरे और पुलिस तीसरे स्थान पर रही। विभागीय झांकी में उद्यान, कृषि और आपदा विभाग की झांकी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
सीमांत में संचार व्यवस्था हो रही दुरुस्त
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने कहा कि जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों को सड़क के साथ ही संचार व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। गुंजी, ज्योलिंगकांग, नाभीढांग और कालापानी में बीएसएनएल के चार नए टावर लगाए जा चुके हैं। वीएसओएफ योजना के तहत 74 नए टावर लगाए जा रहे हैं। इनमें से सात टावर स्थापित कर दिए गए हैं। संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जीओ के 25 नए टावर स्वीकृत हैं जिनमें से 21 स्थापित किए जा चुके हैं। संवाद
12,600 फुट पर हुआ झंडारोहण
धारचूला। व्यास घाटी के चीन-नेपाल सीमा के गुंजी (10,500 फुट) और कालापानी (12,600 फुट) पर 11वीं वाहिनी एसएसबी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीमा क्षेत्र भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा। एसएसबी के गुंजी पोस्ट इंचार्ज निरीक्षक विजय मिश्रा और कालापानी पोस्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने जवानों के साथ ध्वजारोहण किया।
आईटीबीपी सातवीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कुंगा दोरजे ने जवानों के साथ ध्वजारोहण कर स्थानीय लोगों को भोज कराया। इधर धारचूला में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित झांकियां निकालीं। एसडीएम मनजीत सिंह ने तहसील मुख्यालय में ध्वज फहराया। रं म्यूजियम में अध्यक्ष दीपक रोंकली और अन्य पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें