फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन लेकर आए अधिकारियों को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
मूनाकोट बेलतड़ी में सड़क को लेकर धरने पर बैठे क्षेत्रवासी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर बेलतड़ी सड़क मार्ग के लिए ग्रामीणों ने लोनिवि का पुतला फूंककर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन सड़क निर्माण की अनदेखी कर रहा है। धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों को पूर्व सैनिक संगठन ने भी समर्थन दिया है। चौथे दिन धरने पर पूर्व सैनिक कैप्टन जगदीश भट्ट, जीवानंद भट्ट बैठे। मंगलवार को सड़क का काम जल्द शुरू करने का आश्वासन लेकर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को लोनिवि के अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द सड़क का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन घंटों मानमनोव्वल के बाद अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। मूनाकोट ब्लॉक के दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाले अशोकनगर-बेलतड़ी के दो किमी हिस्से पर काम न होने से आज भी लोग सड़क सुविधा से वंचित है। गांव के लोगों को दो किमी की पैदल चढ़ाई पार कर मुख्य सड़क तक आना पड़ता है। सड़क न होने के कारण बीमार लोगों को बमुश्किल सड़क तक ला पाते हैं। गांवों के लोग ने कई बार सड़क के लिए विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। आंदोलन को कांग्रेस, आप और पूर्व सैनिकों का भी समर्थन मिला है। वहां श्याम दत्त भट्ट, जीवानंद भट्ट, रेवाधर भट्ट, सुभाष चंद्र भट्ट, मोती राम, केशर सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह आदि थे। संवाद
पाक युद्ध के शहीद के गांव में नहीं पहुंची सड़क
मूनाकोट। सरकार ने सड़क के अधूरे काम को पूरा न करके शहीदों की भी उपेक्षा की है। वर्ष 1965 में भारत-पाक युद्ध के बेलतड़ी के शहीद लांसनायक नंद किशोर भट्ट के परिजन को आज भी सड़क बनने की उम्मीद है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दयाकृष्ण भट्ट का कहना है कि आज शहीद की जन्मभूमि के लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें